आराधना : प्रकरण-1
राष्ट्रसेवा दल से जुड़े ख्यातनाम मराठी कवि वसंत बापट द्वारा रचित प्रार्थना काव्य ‘आराधना’ (मराठी भाषा से अनुदित) उच्च मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण एक कालजयी रचना है । यह काव्य हमें केवल ईश्वर-भक्ति की ओर ही अग्रसर नहीं करता, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव, वैरभाव और कुविचारों को मिटाकर